फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: फोन पर बात कर रही थी चार बच्चों की मां, नाराज प्रेमी ने धारदार हथियार से कर दिया हमला

Sat, 20 Jul 2024 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंदनगर के गुजैनी कच्ची बस्ती में पति की मौत के बाद से प्रेमी के साथ रह रही चार बच्चों की मां पर प्रेमी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल पर किसी और से बात करने के शक में गुजैनी निवासी प्रेमी ने चार बच्चों की मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो वह भाग गया। पड़ोसियों ने महिला के बेटे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल महिला को निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे हैलट भेज दिया गया।

विज्ञापन


गोविंदनगर थाना क्षेत्र की गुजैनी कच्ची बस्ती निवासी 38 वर्षीय महिला के चार बेटे हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व पति की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से महिला 17 वर्षीय बड़े बेटे के साथ दादानगर स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में काम करती है। बड़े बेटे ने बताया कि मां पहले मजदूरी करती थी, तभी उसकी मुलाकात राजमिस्त्री सुरेश से हुई थी। पिता की मौत के बाद अविवाहित सुरेश उन लोगों के साथ ही रहने लगा। बेटे के मुताबिक सुरेश, मां पर शक करता था। कई बार मां को फोन पर बात करता देख मारपीट भी करता था।

Trending Videos
विज्ञापन

शनिवार सुबह वह फैक्टरी गया था और छोटे भाई स्कूल गए थे। मां घर पर ही थी। सुरेश नशे में धुत होकर घर पहुंचा और मां को फोन पर बात करता देख लड़ने लगा। इसके बाद बसूली, डंडे और धारदार हथियार से सिर व चेहरे पर हमला कर दिया। गोविंदनगर कार्यवाहक थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि खून से सना एक चाकू नुमा हथियार मिला है। महिला का होंठ कट गया, जबकि कनपटी, माथे पर गहरे घाव हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें