इन पर की गई कार्रवाई
भीतरगांव ब्लॉक के बीडीओ चंद्रमणि ने सचिव ब्रजेश सिंह, सौरभ कुमार, अर्पित अवस्थी, अमित द्विवेदी, विमल गौतम, दीपक यादव, सिद्धांत कुमार, जगभान सिंह व हिमांशु का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। नवंबर बाद कार्य पूर्ण न होने पर निलंबन की संस्तुति भी की है।
लापरवाही पर नौ ग्राम सचिवों का वेतन रोक दिया है, एक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। एक माह का समय दिया गया है। अगर कार्य पूरा नहीं हुआ तो बीडीओ के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। - सुधीर कुमार, सीडीओ
योजना का उद्देश्य
अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य भूगर्भ जल को समृद्घ करने के साथ ही इन क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था करना शामिल है। इसके अलावा सरोवरों के आसपास ऐसा पिकनिक स्पॉट तैयार करना जिससे लोग वहां पर आकर कुछ देर के लिए प्रकृति से जुड़ सकें।