फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमिताभ बाजपेई का तंज, बोले- मायावती को इस्तेमाल कर रही भाजपा, सुरेंद्र मैथानी ने किया पलटवार, कही ये बात

Sat, 11 Oct 2025 12:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बसपा अध्यक्ष मायावती के बयान पर आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा, मायावती को इस्तेमाल कर रही हे। वहीं, भाजपा विधायक सुरेंद्र मथानी ने पलटवार करते हुए कहा कि बसपा ने सपा सरकार झेली है।
विज्ञापन
अमिताभ बाजपेई, सुरेंद्र मैथानी, हसन रूमी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर लखनऊ में नौ अक्टूबर को आयोजित महा रैली में बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर स्थानीय सपा भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। आर्य नगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने भाजपा पर मायावती को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने बसपा को भाजपा की भी टीम बताया।

विज्ञापन

दूसरी ओर भाजपा के गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मथानी ने कहा के मायावती सपा सरकार में गेस्ट हाउस कांड को भूली नहीं हैं। इसीलिए उन्होंने सपा के चरित्र का बखान रैली में किया। गौरतलब है कि बसपा प्रमुख मायावती ने नौ साल बाद नौ अक्तूबर को लखनऊ में महारैली की थी। इसमें उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर सपा को दोगला बताया था।

बहुत साल बाद बहन जी ने कोई रैली की है
अभिताभ बाजपेई ने कहा कि मायावती बीजेपी की बी पार्टी के रूप में काम कर रही है। यह बात उनके बयान से साफ झलक रही है। बहुत साल बाद बहन जी ने कोई रैली की है। हमेशा तो बुलाई नहीं है। अगर कांशीराम के प्रति इतनी सद्भावना होती तो हर साल यह रैली बुलातीं। समाजवादी पार्टी को पीडीए का जो समर्थन मिल रहा है, उससे भाजपा भारी दबाव में है। इसलिए भाजपा ने मायावती को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है। 2027 में अगर वह अकेले चुनाव लड़ेंगी, तो वह भाजपा की ही मदद करेंगी।

हसन रूमी ने बसपा की रैली को सत्ता संरक्षित रैली बताया
छावनी से सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने बसपा की रैली को सत्ता संरक्षित रैली बताया।  उन्होंने कहा कि आमतौर पर विपक्षी दल सत्ता पक्ष की कमियां बताते हैं। इस रैली में ऐसा न करके बसपा प्रमुख ने खुद साबित कर दिया कि वह सत्ता पक्ष की ही भाषा बोल रही हैं। बेहतर होता कि वह सरकार की उन कमियों को गिनातीं जिनकी वजह से पीडीए वर्ग परेशान और हताश है।
विज्ञापन

बहन मायावती गेस्ट हाउस कांड को भूली नहीं हैं
वहीं, सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि बहन मायावती गेस्ट हाउस कांड को भूली नहीं हैं। उन्होंने सपा सरकार भी झेली है। गेस्ट हाउस कांड में उनकी हत्या का प्रयास किया गया। उनको बर्बाद करने और अस्मिता से खेलने का प्रयास किया गया। आज जो कानून व्यवस्था को देख रहा है अगर वह दलगत और वोट बैंक की राजनीति से हटकर के बात करें तो इसी प्रकार का बयान देगा। तब सपा भी भाजपा सरकार की तारीफ करेगी। ऐसे में मायावती भी कहेंगी कि सपा बी पार्टी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें