फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी ने चाकू से गोदकर की पति की हत्या, फोन पर बातचीत का विवाद बना मौत का सबब, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 16 Jun 2026 01:59 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फीलखाना थाना क्षेत्र में फोन पर बातचीत को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने पति को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 10 दिन तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद पति की मौत हो गई। आरोपी पत्नी पहले ही गिरफ्तार की जा चुकी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित बालाजी धाम अपार्टमेंट में रहने वाले कपूर व्यापारी के बेटे की उसकी पत्नी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक का पिछले 10 दिनों से हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालाजी धाम अपार्टमेंट निवासी मनीष गुप्ता अपने पिता रामकिशोर गुप्ता के साथ नयागंज में कपूर का व्यापार करते हैं। मनीष की शादी 30 जून 2017 को निहारिका से हुई थी। दंपती का छह वर्षीय बेटा विष्णु है।

पिछले दो वर्ष से घर में चल रहा था विवाद
पिता रामकिशोर गुप्ता के अनुसार, उनकी बहू की किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत को लेकर पिछले दो वर्ष से घर में विवाद चल रहा था। मनीष इसका विरोध करता था, जिससे दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। आरोप है कि पांच जून को इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान निहारिका ने मनीष के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 10 दिन तक चले उपचार के बाद मंगलवार सुबह करीब चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फीलखाना इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि आरोपी पत्नी निहारिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें