फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रोडवेज बसों में लग रहे एल्युमीनियम वाटर प्रूफिंग टेप, दावा- बारिश के मौसम नहीं टपकेगी छत

Wed, 16 Jul 2025 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रोडवेज ने बारिश में बसों की छत टपकने के मामले को गंभीरता से लिया है। इसके बाद बसों में एल्युमीनियम वाटर प्रूफिंग टेप लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज बसों में होता एल्युमीनियम टेपिंग का काम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रोडवेज अब बसों में एल्युमीनियम वाटर प्रूफिंग टेप लगवा रहा है। दावा है कि इससे बारिश के मौसम में छत नहीं टपकेगी। यात्री सुगम यातायात का आनंद ले सकेंगे। फजलगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में यह कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

रविवार के अंक में अमर उजाला ने रोडवेज बसों की दुर्दशा पर खबर प्रकाशित की थी। प्रयागराज से आ रही किदवईनगर डिपो की बस की छत फतेहपुर के पास बारिश होने पर टपकने लगी थी। बस में सवार कुछ यात्रियों ने पास में मौजूद छतरी खोल ली थी जबकि कई भीगते हुए ही कानपुर तक आए थे।

उखड़ जाते थे प्लास्टिक या पेपर टेप
इसके बाद इस बस को खड़ा करा दिया गया था। इस मामले को रोडवेज ने गंभीरता से लिया है। बसों में अब तारकोल, प्लास्टिक व पेपर टेप की जगह एल्युमीनियम के वाटर प्रूफिंग टेप लगाए जा रहे हैं। गर्मी में तारकोल पिघल जाता था और छत टपकती थी। वहीं प्लास्टिक या पेपर टेप उखड़ जाते थे।

मंडल में 664 बसें
झकरकटी बस अड्डा से दिल्ली, आगरा, बांदा, रायबरेली, गोरखपुर, हरदोई सहित अन्य शहरों के लिए बसें संचालित होती हैं। कानपुर रीजन में 664 रोडवेज बसें हैं। इनमें से 112 ऐसी हैं जो 10 साल की मियाद पूरी कर चुकी हैं या 11 लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी हैं।
विज्ञापन

बारिश को देखते हुए बसों की छतों पर एल्युमीनियम वाटर प्रूफिंग टेप लगाया जा रहा है। यह अधिक सुरक्षित है। अब तक कानपुर मंडल की 162 बसों में इसे लगाया जा चुका है। शिकायत आने पर अन्य बसों में भी लगाया जाएगा। अभी 256 बसें नई हैं जो अंडर वारंटी हैं।  -गोकरन सिंह, सर्विस मैनेजर, फजलगंज वर्कशॉप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें