फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोहरे की वजह से लगातार 10वें दिन भी सभी उड़ानें निरस्त, 55 ट्रेनें लेट, 29 बसों के फेरे घटाए गए

Wed, 11 Jan 2023 11:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोहरे के चलते कानपुर में यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन होकर चलने वाली 55 ट्रेनें पांच घंटे लेट रहीं। यात्रियों की कमी की वजह से 29 बसों के फेरों में कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लगातार 10वें दिन मंगलवार को भी कोहरे की वजह से सभी उड़ानें निरस्त रहीं। मुंबई की दोनों उड़ानों और दिल्ली व बंगलूरू की उड़ानों को दृश्यता न मिलने से विमान लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं कानपुर सेंट्रल स्टेशन होकर चलने वाली 55 ट्रेनें पांच घंटे लेट रहीं। यात्रियों की कमी की वजह से 29 बसों के फेरों में कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहीं लेट
12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस दिल्ली से साढ़े आठ घंटे की देरी से दोपहर 2:27 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची। यह ट्रेन सुबह छह बजे कानपुर आती है। 12274 हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस सवा आठ घंटे लेट, 12314 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सवा सात घंटे, 12302 हावड़ा राजधानी साढ़े सात घंटे, 12301 हावड़ा राजधानी पौने नौ घंटे, 12313 सियालदह राजधानी पौने आठ घंटे, 22823 भुवनेश्वर राजधानी नौ घंटे लेट, 12323 सियालदह राजधानी साढ़े सात घंटे, 12310 जसराज एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 12877 गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, 12393 संपर्कक्रांति एक्सप्रेस पौने 10 घंटे, 22559 शिवगंगा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे लेट रही। 13249 कोटा- पटना एक्सप्रेस पौने 14 घंटे की देरी से सेंट्रल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें