फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 100 एकड़ में पंख फैलाएगा एयरपोर्ट, 50 एकड़ जमीन खरीदी…जल्द शुरू होगी हैदराबाद की फ्लाइट

Sun, 01 Sep 2024 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर चल रही कवायद के पीछे बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कानपुर एयरपोर्ट को भी लखनऊ एयरपोर्ट की तर्ज पर पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जा सकता है।
विज्ञापन
कानपुर एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट का विस्तार करने और यहां से देश के दूसरे महानगरों के लिए कारगो उड़ान सेवा का संचालन करने के लिए एयरपोर्ट के बगल स्थित मवइया गांव की 20.266 हेक्टेयर (50 एकड़) जमीन खरीदी गई है। वर्तमान में एयरपोर्ट 50 एकड़ में फैला है, आगे इसका कुल क्षेत्रफल दो गुना करने की तैयारी है। इस तरह यह 100 एकड़ में फैल जाएगा।

विज्ञापन

दो दिन पहले महानगर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में प्रजेंटेशन दिया गया। इस तरह से वर्तमान एयरपोर्ट का क्षेत्रफल आने वाले कुछ दिनों में दो गुना हो जाएगा। इस कवायद के पीछे यह बताया जा रहा है कि यहां पर यात्री विमानों के साथ ही कानपुर के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कारगो विमानों का संचालन शुरू करने की योजना है।
यह भी बताया कि कानपुर एयरपोर्ट को देश के प्रमुख महानगरों से भी जोड़ा जाएगा। अभी यहां से दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के लिए यात्री विमानों का संचालन किया जा रहा है। हैदराबाद के लिए हवाई यात्रा भी जल्द शुरू होने वाली है। इसके साथ ही यहां पर विमानों के नाइट लैंडिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

विज्ञापन

संचालन का जिम्मा अदाणी ग्रुप को दिया
एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर चल रही कवायद के पीछे बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कानपुर एयरपोर्ट को भी लखनऊ एयरपोर्ट की तर्ज पर पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जा सकता है। लखनऊ एयरपोर्ट के संचालन का जिम्मा अदाणी ग्रुप को दिया गया है।

मवइया ग्रामीण क्षेत्र की कुल 20.266 हेक्टेयर निजी व सरकारी भूमि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए प्रस्तावित की गई है। इसमें अधिकांश जमीन क्रय की जा चुकी है। बाकी भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।  -राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन

कानपुर एयरपोर्ट के विस्तार और यहां पर रात के समय विमानों के संचालन को लेकर केंद्र सरकार के सामने मांग रखी गई थी। कानपुर को देश के सभी प्रमुख महानगरों को हवाई मार्ग से जोड़ने की योजना पर केंद्र और प्रदेश सरकार काम कर रही है।  -रमेश अवस्थी, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें