फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एयरपोर्ट के नए टर्मिनल काम धीमा, निर्माण निगम को नोटिस, रक्षा मंत्रालय से नहीं मिली है एनओसी

Sun, 14 Nov 2021 04:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चकेरी एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग काम काफी धीमा हो गया है लेकिन, विमानों के विस्तार के लिए सबसे जरूरी और अहम आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) कब लगेगा यह कह पाना अभी मुश्किल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का काम धीमा होने से एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कार्यदायी एजेंसी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हवाई अड्डा सलाहकार समिति ने तीन नवंबर को हुई बैठक में मार्च तक काम पूरा करने की समयसीमा तय की थी।
विज्ञापन


बैठक में दोनों सांसदों ने महज 44 फीसदी काम होने पर नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद भी काम तेज नहीं हुआ। नए टर्मिनल के काम में आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) लगाने से लेकर अन्य कामों की एनओसी भी रक्षा मंत्रालय से नहीं मिली है। यही कारण है कि पार्किंग अब तक नहीं शुरू कराई जा सकी है।

चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा के मुताबिक प्राधिकरण की तरफ से होने वाले काम लगभग पूरे हो चुके हैं। कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य 50 एकड़ भूमि में हो रहा है। 105.46 करोड़ रुपये में ठेका मेसर्स उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को दिया गया है।
विज्ञापन


हवाई अड्डा सलाहकार समिति के चेयरमैन एवं सांसद देवेंद्र सिंह भोले के मुताबिक, जनवरी में बैठक करेंगे और काम की गति संतोषजनक न होने पर कांट्रैक्टर और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। जनहित में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। 
विज्ञापन


इन कामों से भी अटका है प्रोजेक्ट
- सैन्य क्षेत्र में टैक्सी निर्माण कार्य की अनुमति लेने का पत्र अभी भी रक्षा मंत्रालय में लंबित।
- भारतीय वायुसेना क्षेत्र में 11 केवीए लाइन को भूमिगत करने की अनुमति रक्षा मंत्रालय से अभी तक नहीं मिली।
- नए टर्मिनल भवन से प्रयागराज रोड तक एप्रोच रोड का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं।
- नए टर्मिनल परिसर से निर्गत जल निकासी को बाहरी मुख्य ड्रेन से जोड़ने का काम भी पूरी गति से शुरू नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें