मालरोड में अवध टूर एंड ट्रैवेल एजेंसी के संचालक शारिक अल्वी ने बताया कि कानपुर एयरपोर्ट से अभी दिल्ली, मुंबई की फ्लाइटें हैं, जिन यात्रियों की इन दोनों शहरों से विदेश या भारत के दूसरे शहरों के लिए फ्लाइट पकड़नी है, उन लोगों ने बुक हो चुकी सीटों को कैंसिल कराया है। जो यात्री एक दो दिन बाद भी आ जा सकते हैं, वह एयरलाइंस की अगली तारीखों में सीट बुकिंग के समायोजन से संतुष्ट हो जाते हैं।
लखनऊ से देर रात भी उड़ानों का संचालन
लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक आईएलएस की वजह से रात और कम दृश्यता में भी उड़ानें संचालित हो रही हैं। अमौसी से मुंबई की उड़ानें रात में दो और तीन बजे उड़ी हैं। इससे यात्रियों में सफर को लेकर तसल्ली है। स्वरूपनगर के मोहम्मद हारून ने बताया कि उनकी 20 जनवरी को दिल्ली की फ्लाइट थी और वहां से उन्हें दुबई जाना है।
यात्री अमौसी से ही करा रहे हैं टिकट
दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल कर दी है। इस डर से कहीं अचानक न आई, तो दुबई की फ्लाइट भी छूट जाएगी। अशोकनगर के मनीष अरोड़ा को कारोबार के सिलसिले में यूरोप जाना है। उनकी मुंबई एयरपोर्ट से 22 जनवरी को फ्लाइट है, उन्होंने अमौसी से मुंबई का टिकट बुक करा लिया है।