फिलहाल अगले कुछ दिन और प्रदूषण के इस दमघोंटू स्तर के बने रहने का अनुमान है। ऐसे में अधिकारी लोगों को धुंध के समय मास्क लगाकर बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, नगर निगम को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और आग जलाकर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।