गंगा बैराज पर स्टंटबाज की बाइक की टक्कर से बीए छात्रा भाविका गुप्ता की मौत को अभी तीन दिन ही बीते हैं। रविवार को बैराज पर ही स्टंट करते एक और बाइक सवार का वीडियो वायरल हो गया। युवक स्पोर्ट्स बाइक पर खड़े होकर दूसरों की जान जोखिम में डालकर पुलिस को खुली चुनौती देता नजर आ रहा है।
स्टंट करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो को युवक द्वारा ही शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया गया। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।