फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बेटी को स्कूल भेजकर मां ने फंदा लगा दी जान, शव देख चीख पड़ी मासूम

Tue, 14 Oct 2025 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोविंदनगर थाना क्षेत्र के नौरैयाखेड़ा में मंगलवार की सुबह बच्चे को स्कूल भेजने के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। स्कूल से लौटने पर चार वर्षीय बेटी ने फंदे से मां का शव लटका देखा तो चीखकर बिलखने लगी। प्रमोद सिंह वेल्डर हैं। परिवार में बेटी शालू और पत्नी माया (28) थीं। प्रमोद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह बेटी के स्कूल जाने के बाद वह भी काम पर चले गए थे। घर पर पत्नी अकेली थी। दोपहर बाद बेटी स्कूल से घर पहुंचीं तो दरवाजा खुला पाकर कमरे में गई जहां मां को फंदे से लटका देख चीख पड़ी।

विज्ञापन


आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्हें फोन पर जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में फंदे से शव उतारा गया। प्रमोद के अनुसार कोई भी ऐसी बात नहीं थी जिस कारण माया ने यह कदम उठाया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रीकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें