फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रेमिका से फोन पर कहासुनी के बाद प्रेमी ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Sun, 01 Mar 2026 06:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सेनपश्चिम पारा में युवती का अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर डालकर युवक ने डिलीट कर दिया था। साथ ही मोबाइल भी तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विशाल वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के बिनगवां में शनिवार को प्रेमिका से फोन पर कहासुनी के बाद विशाल वर्मा (22) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार युवक ने खुदकुशी से पहले प्रेमिका का अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर डालकर डिलीट कर दिया। इसके बाद अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


खेती करने वाले विशाल के पिता राजू पासवान ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह पत्नी रूपरानी को दवा दिलाने गए थे। छोटा बेटा गोपी काम से बाहर था और बेटियां रोशनी, पूजा, आरुषि खेत गई थीं। बड़ा बेटा विशाल घर पर अकेला था। देर शाम जब आरुषि घर पहुंची तो धन्नी के सहारे विशाल का शव लटकता मिला। जमीन पर विशाल का टूटा मोबाइल पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विशाल का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। परिवार के लोगों ने युवती के परिजनों से शादी की बात रखी तो उन्होंने मना कर दिया।

विज्ञापन

बेटे की घटना की जानकारी देते पिता राजू वर्मा - फोटो : अमर उजाला
पिता के अनुसार शनिवार को बेटे और युवती के बीच फोन पर जमकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन तोड़ने के बाद फंदा लगा लिया। सेन पश्चिमपारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने सुसाइड किया है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें