चित्रकूट जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह मार्ग गुरौला के पास दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। इससे दोनों बाइकों में सवार दो मासूम पांच लोग घायल हो गए। सीएचसी में एक की मौत हो गई। दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां ले जाते समय एक की मौत हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऐलहा गांव निवासी शिवमूरत (40) मारकुंडी की ओर से गांव लौट रहा था।
उसी समय मानिकपुर की ओर से एमपी के डभौरा के जतरी निवासी संतू बसोर (30) अपने बेटे बासु बसोर (5), प्रियांश (1) और दिब्बू बसोर (23) के साथ गांव जा रहा था। गुरौला गांव के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण आपस में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पांचों घायल हो गए। पुलिस सभी को लेकर सीएचसी पहुंची।