बार एसोसिएशन लॉन में होली के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जिला जज प्रदीप कुमार सिंह समेत सभी न्यायाधीशों का बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदीवर वाजपेई व महामंत्री अमित सिंह ने स्वागत किया। गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। राधाकृष्ण की झांकी और शिव तांडव की प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। अधिवक्ताओं ने फूलों की होली भी खेली।
अधिवक्ताओं ने खेली फूलों की होली
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में यूपी बार कौंसिल उपाध्यक्ष अनुराग पांडे, सदस्य अंकज मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, महामंत्री अभिषेक तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, बलजीत यादव, सुरेश सिंह चौहान, हरिप्रसाद यादव आदि को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही।