फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बीमा कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी ने फंदे से लटककर दी जान, काफी समय से डिप्रेशन में थे

Tue, 01 Oct 2024 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बीमा कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना चकेरी के देहली सुजानपुर की है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से डिप्रेशन में थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीमा कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी ने चकेरी इलाके में स्थित अपने घर में फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। वह काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनका एक मनोचिकित्सक से इलाज भी चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यशोदानगर सैनिक चौराहा निवासी रवींद्र कुमार बाजपेई (58) माल रोड स्थित ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


मूल रूप से उन्नाव जिले के भगवंतनगर निवास रवींद्र के परिवार में पत्नी पत्नी अंजू, बेटा शुभम व बेटी श्रेया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका एक मकान चकेरी थानाक्षेत्र के देहली सुजानपुर केडीए कालोनी में भी है। इस मकान का निचला तल किराये पर दिया गया है जबकि ऊपरी तल में उनका सामान रखा है। सोमवार को रवींद्र देहली सुजानपुर स्थित घर का सामान व्यवस्थित करने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे, तो परिवार के लोगों ने रवींद्र का मोबाइल मिलाया लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस पर परिजन घर गए तो वहां रवींद्र का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रवींद्र के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। परिजनों ने डिप्रेशन के चलते उनके यह यह कदम उठाने की बात कही है, लेकिन डिप्रेशन की वजह नहीं बता सके हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें