फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नौ साल के बच्चे का अपहरण कर रेलबाजार के खंडहर में किया था मरणासन्न, सीसीटीवी से लगा सुराग, पुलिस ने किया खुलासा

Sat, 02 Apr 2022 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसीपी ने बताया कि बुधवार रात आरोपी रवि पीड़ित परिजनों के साथ खुद थाने पहुंचा था। पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन में भी जुटा था। इसलिए उस पर शक नहीं हुआ। आखिर में पीड़ित के घर के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो उसमें रवि बच्चे के साथ दिखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बाबूपुरवा से नौ साल के बच्चे को अगवा कर मरणासन्न करने वाला सनकी नशेबाज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बाबूपुरवा पुलिस ने शनिवार को उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पीड़ित की बहन के कॉल रिसीव न करने की वजह से उसने मासूम को लहूलुहान कर दिया था।

विज्ञापन


आरोपी पीड़ित का पड़ोसी है। इसलिए बच्चा भी उसके बहकावे में आकर साथ में चला गया था। मुंशीपुरवा निवासी बच्चा बुधवार दोपहर लापता हो गया था। गुरुवार को वह रेलबाजार इलाके के एक खंडहर में खून से लथपथ पड़ा मिला था। हैलट के आईसीयू में बच्चे का इलाज जारी है।

एसीपी बाबूपुरवा आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को इलाकाई निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ व अन्य साक्ष्यों से पता चला कि आरोपी काफी समय से बच्चे की बहन के पीछे पड़ा हुआ है। वारदात के दिन भी वह बच्चे की बहन को कॉल कर रहा था। जब उसने कॉल रिसीव नहीं की तो खुन्नस में वह बच्चे को लेकर रेलबाजार गया। उस पर ईंटों से हमलाकर मरणासन्न कर वापस चला गया था। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूली है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के साथ खोजबीन में जुटा था आरोपी, फुटेज से पकड़ा गया 
एसीपी ने बताया कि बुधवार रात आरोपी रवि पीड़ित परिजनों के साथ खुद थाने पहुंचा था। पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन में भी जुटा था। इसलिए उस पर शक नहीं हुआ। आखिर में पीड़ित के घर के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो उसमें रवि बच्चे के साथ दिखा। तब उसको हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। पता चला कि वह बच्चे को ई-रिक्शा से लेकर टाटमिल तक गया था। वहां से पैदल घटना स्थल तक गया। फिर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें