फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: जीटी रोड पर रील बना रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत

Sat, 09 Aug 2025 10:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युवक की मौत के बाद शव छोड़कर जा रहे साथियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिठूर थाना क्षेत्र के रामा मेडिकल कॉलेज के सामने जीटी रोड पर शनिवार को रील बना रहा युवक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद उसके साथी घर लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। दोनों साथी शव छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे थे, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


बिठूर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बनी गांव निवासी विशाल उर्फ बल्लू वर्मा (30) अपने साथी रामा और शिवम के साथ जीटी रोड पर रील बना रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विशाल को उसके दोनों साथी घर ले जा रहे थे, तभी पचोर गांव के पास उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद घबराए दोनों साथी शव को वहीं छोड़कर जाने लगे। ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि मामला बिठूर थाना क्षेत्र में होने के नाते बिठूर पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें