फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: बेकाबू ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, दरोगा की मौत और सात लोग घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 15 Oct 2023 08:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य घायलों का इलाज हो रहा है। उधर, दरोगा की मौत की खबर पाकर घाटमपुर सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था।
विज्ञापन
दरोगा शिवपाल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में मुगल रोड पर परास चौराहे के पास रविवार को तेज रफ्तार ऑटो बाइक में टक्कर मारने के बाद पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार दरोगा और ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को घाटमपुर सीएचसी भेजा।

विज्ञापन

यहां दरोगा समेत पांच घायलों की हालत ज्यादा नाजुक देखकर डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट ले जाते समय दरोगा की रास्ते में मौत हो गई। ओरिया गांव निवासी शिवपाल सिंह (55) बांदा जिले के नरेनी थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे। बीते दिनों वह छुट्टी लेकर घर आए थे।
छुट्टी खत्म होने पर रविवार को बाइक से ड्यूटी ज्वाइन करने नरैनी जा रहे थे। जहानाबाद रोड पर एक प्राइवेट स्कूल के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। हादसे में बाइक सवार दरोगा शिवपाल सिंह के अलावा ऑटो में सवारियां बैठी थीं।

विज्ञापन

ऑटो में सवार थीं सवारियां
अमौली के भगलापुर निवासी मुकेश (28), सुनील (30), उनकी पत्नी शशि (28), बेटी काव्या (04) व नित्या (02) और जहांगीराबाद गांव निवासी फूलमती (30) व उनकी बेटी रूबी (15) घायल हो गईं। परिजन बीमार काव्या को लेकर अस्पताल जा रहे थे। उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी घाटमपुर भेजा। यहां से दरोगा समेत पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैलट ले जाते समय रास्ते में दरोगा ने दम तोड़ दिया। वहीं, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य घायलों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें