फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: खाली सड़क पर किशोर ने नशे में दौड़ाई बाइक, चार साल के बच्चे को मारी टक्कर…मौत, दोनों हिरासत में

Tue, 10 Dec 2024 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र के गज्जापुरवा इलाके में नशे में बाइक सवार ने मासूम को रौंद दिया। बाइक में फंसकर बच्चा 25 फीट दूर गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में नशे में धुत बाइक सवार किशोरों ने घर के बाहर सड़क पर खड़े चार वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर से बच्चा 25 फीट तक घिसटता हुआ गड्ढे में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साई भीड़ ने आरोपी किशोरो को पकड़कर पीट दिया। इस बीच पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले जाने लगी, तो लोग नाराज हो गए।

विज्ञापन

लोगों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद डीसीपी पश्चिम ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने देर शाम बच्चे के पिता की तहरीर पर बाइक चला रहे किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

खाली सड़क पर तेज गति से चला रहा था बाइक 
गज्जापुरवा निवासी कोमल सिंह भीमसेन के पंचमपुरवा स्थित झुनझुनवाला कंपाउंड में काम करते हैं। कोमल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे उनका बेटा हिमांशु (4) घर के बाहर से गुजरने वाली सचेंडी-भीमसेन रोड के किनारे खड़ा था। सुबह के समय खाली सड़क पर तेज गति से कैंधा की ओर से 16 वर्षीय दोस्त के साथ आ रहे नशे में धुत अपाचे सवार 17 वर्षीय किशोर ने हिमांशु को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया
टक्कर इतनी जोरदार थी कि हिमांशु करीब 25 फीट तक घिसटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। गर्दन की हड्डी टूटने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार दोनों किशोर भी सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया। सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर बाइक चला रहे किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे व उसके साथी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें