बुलडोजर से अवैध निर्माण को हटाया
मस्जिद प्रबंधन समिति ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय लिया था। लेकिन अवैध निर्माण न हटाए जाने पर मंगलवार को जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने क कार्रवाई शुरू की। सुबह से ही पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंचे और बुलडोजर से अवैध निर्माण को हटाया गया। इस दौरान लोगों को सौ मीटर दूर रखा गया।