फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: ग्रीनफील्ड हाईवे पर बिछी लाशें; ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत और एक गंभीर घायल

Sat, 02 May 2026 09:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: गुरसहायगंज में ग्रीनफील्ड हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में जौनपुर के दो युवकों और गुरसहायगंज के व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, युवती गंभीर रूप से घायल है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में अलीगढ़-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। दो मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे लोगों को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन

यह हादसा सुबह करीब सात बजे सराय प्रयाग स्थित मोहन आइस कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ। कस्बा गुरसहायगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मन्नू (अनू) तिवारी अपने पिता बलवीर तिवारी और बेटी दिव्या तिवारी के साथ सुबह करीब सात बजे बुलेट मोटरसाइकिल से छिबरामऊ की ओर जा रहे थे।

घटनास्थल पर खड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर
इसी दौरान जौनपुर जिले के बभानियावन निवासी अंकेत विश्वकर्मा अपने दोस्त रोहित के साथ अपनी बाइक से उसी दिशा में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सराय प्रयाग स्थित मोहन आइस कोल्ड स्टोरेज के सामने दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।

तेज रफ्तार ट्रक कुचलता हुआ निकल गया
तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर गिरे लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में अंकेत विश्वकर्मा और रोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मन्नू तिवारी और उनकी बेटी दिव्या तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

http://



ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

यहां डॉक्टरों ने मन्नू तिवारी को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटी दिव्या तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें