फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: डंपर की टक्कर से कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी, दो दोस्तों की मौत, बैंक मैनेजर गंभीर

Mon, 01 Apr 2024 06:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में सड़क हादसा हुआ। डंपर की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरी। हादसे में दो लोगों की  मौत हो गई। 
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर डंपर की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरी। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। तीनों दोस्त राजस्थान के बालाजी मंदिर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


उर्सला अस्पताल परिसर निवासी शिवाजीत वर्मा (27) फाइनेंस और अलमीरा का काम करते थे। परिवार में मां मंशा देवी और चार बहनें रोशनी, शिवानी, शीतल और शालिनी हैं। मृतक के चचेरे भाई शुभम ने बताया कि शिवाजीत सोमवार दोपहर घर से बालाजी मंदिर जाने की बात बोलकर कार से निकले थे। उनके साथ चकेरी श्यामनगर निवासी फाइनेंस का ही काम करने वाले दोस्त चंदन रघुवंशी (38) और आवास विकास निवासी आईआईटी कैंपस स्थित एसबीआई के प्रबंधक रणविजय भी थे। कार शिवाजीत चला रहे थे।

ये लोग नौबस्ता चौराहे पर बनी उस्मानपुर चौकी के पास रैंप पर चढ़े थे कि डंपर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार रेलिंग तोड़कर सीधे फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी। पीछे की सीट में बैठे चंदन रघुवंशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवाजीत को हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रणविजय का नौबस्ता के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें