लेकिन परिजन और रिश्तेदार उसकी शादी नहीं करा रहे हैं। जिससे वह परेशान है, उसने पुलिस से कहा कि उसकी शादी करा दी जाए। जिससे वह हंसी खुशी पत्नी के साथ रह सके। वहीं उसने पीएम तक समस्या पहुंचाने की बात कही। पुलिस ने उसकी समस्या सुनकर उसे शादी करवाने का आश्वासन दिया और परिजनों को बुलाकर युवक को घर भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाहिद काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है, जिसके चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही है।