कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के अज्योरी गांव के पास हाईवे पर मंगलवार को डंपर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर भाग रहे डंपर का कार चालक का पीछा करने पर चालक ने कार चालक को कुचल दिया और मौके से भाग निकला। वहीं, अपनी आंखों के सामने साथी की हत्या होते देख कार में बैठा साथी बदहवास हो गया।
मवई भच्छन निवासी महेंद्र पाल उर्फ भानु प्रताप सिंह (38) गांव के ही अवध बिहारी तिवारी के बेटे मोहित के साथ जनपद बांदा के कनवारा स्थित ससुराल पत्नी और बच्चों को छोड़ने गए थे। वहां से मंगलवार की दोपहर दोनों कार से लौट रहे थे। थानाक्षेत्र के दुर्गा देवी मंदिर मोड़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करते समय कार में टक्कर मार दी।