फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: कार में टक्कर से नाराज युवक ने डंपर को रोका, चालक ने रौंदकर मार डाला…साथी बदहवास, जांच शुरू

Wed, 16 Apr 2025 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अज्योरी गांव के पास कार में टक्कर से नाराज युवक ने डंपर को रोका, तो चालक रौंदकर मार डाला। वहीं, कार में बैठा मृतक का साथी बदहवास हो गया।
विज्ञापन
Kanpur Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के अज्योरी गांव के पास हाईवे पर मंगलवार को डंपर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर भाग रहे डंपर का कार चालक का पीछा करने पर चालक ने कार चालक को कुचल दिया और मौके से भाग निकला। वहीं, अपनी आंखों के सामने साथी की हत्या होते देख कार में बैठा साथी बदहवास हो गया।

विज्ञापन

मवई भच्छन निवासी महेंद्र पाल उर्फ भानु प्रताप सिंह (38) गांव के ही अवध बिहारी तिवारी के बेटे मोहित के साथ जनपद बांदा के कनवारा स्थित ससुराल पत्नी और बच्चों को छोड़ने गए थे। वहां से मंगलवार की दोपहर दोनों कार से लौट रहे थे। थानाक्षेत्र के दुर्गा देवी मंदिर मोड़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करते समय कार में टक्कर मार दी।

Kanpur Accident - फोटो : amar ujala
डंपर चालक महेंद्र को रौंदता हुआ भाग निकला
डंपर का पीछा कर अज्योरी गांव के पास पहुंचे कार सवार महेंद्र गाड़ी खड़ी कर डंपर को हाथ देकर रुकने का इशारा करने लगे। इसी बीच डंपर चालक महेंद्र को रौंदता हुआ भाग निकला। यह देखकर कार के अंदर बैठे मोहित बदहवास हो गया। होश संभालकर उसने घटना की जानकारी पुलिस और महेंद्र के परिजनों को दी।
विज्ञापन

Kanpur Accident - फोटो : amar ujala
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महेंद्र के शव को सीएचसी भिजवाया तब तक परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। डंपर व चालक की तलाश की जा रही है। घटना की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें