फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 24 Dec 2024 11:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सोमवार देर रात जाजमऊ गंगा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ गंगा पुल पर उन्नाव की ओर जाते हुए बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर जाजमऊ पुलिस और जाजमऊ गंगा कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मी युवकों को लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात करीब डेढ़  बजे एक बाइक से दो युवक उन्नाव की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें पीछे से कोई अज्ञात भारी वाहन टक्कर मारकर भाग निकला।

विज्ञापन

बाइक समेत लहूलुहान पड़े थे युवक
इस जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों सड़क पर बाइक समेत लहूलुहान पड़े थे। उन्हें कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान उन्नाव के अचलगंज के खन्ना पुरवा निवासी सौरभ (20) और अंकित (19) के रूप में  हुई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें