फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: बादलों से धूप कमजोर…गलन बढ़ी, तीन दिन बाद बूंदाबांदी के आसार, 25 सालों में सबसे ठंडा है दिसंबर

Tue, 24 Dec 2024 10:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, उच्च और मध्यम श्रेणी के बादल रहने से धूप कम हो रही है। हवाओं के साथ नमी आ रही है। ऐसे में गलन बढ़ रही है। इससे लोगों को कंपकंपी वाली ठंड लगने लगी है। दो-तीन दिन तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।
तापमान

  • अधिकतम-23.6 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम-6.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 सालों में इस बार सबसे ठंडा दिसंबर बीत रहा है। अब तक बीते 23 दिनों का औसत न्यनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इसके पहले वर्ष 2000 में रात का औसत तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अभी इस दिसंबर के औसत तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। वजह कानपुर और आसपास के क्षेत्र में बादलों का आना, धूप का हल्का पड़ना और नमी का बढ़ना है।

विज्ञापन

साथ ही मौसम विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को बूंदाबांदी होने के आसार भी जताए हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि उच्च और मध्यम श्रेणी के बादल रहने से धूप कम हो रही है। हवाओं के साथ नमी आ रही है। ऐसे में गलन बढ़ रही है। इससे लोगों को कंपकंपी वाली ठंड लगने लगी है। दो-तीन दिन तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। 27 को पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने के बाद मौसमी गतिविधियों पर हल्का असर आएगा।

23 दिनों का औसत न्यूनतम तापमान पिछले 25 सालों में सबसे कम
सीएसए के ही तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं में तेजी आने पर तापमान और नीचे आएगा। धूप के कारण अधिकतम तापमान बढ़ता है, लेकिन दिन ढलते ही गलन बढ़ जाती है। इस बार लगातार 12 दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से कम रहा है। सीएसए के मौसम विभाग में उपलब्ध औसत तापमान के आंकड़ों के अनुसार इस दिसंबर के 23 दिनों का औसत न्यूनतम तापमान पिछले 25 सालों में सबसे कम है।

दिसंबर में बारिश के ट्रेंड में बदलाव
अजय मिश्रा के मुताबिक वर्ष 2013 से दिसंबर में बारिश के ट्रेंड में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके बाद से दिसंबर में एक-एक साल छोड़कर बारिश हो रही है। इस महीने अभी एक पश्चिमी विक्षोभ और आना है। अगर इससे नमी बढ़ती है और बादल आते हैं तो बारिश हो सकती है। सुबह उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज चलने की वजह से धुंध कम हो गई। सोमवार को दृश्यता दो किलोमीटर (सामान्य) की तुलना में 1200 मीटर रही। रविवार को यह 130 मीटर रह गई थी।

विज्ञापन

इस वर्षों में दिसंबर में हुई बारिश

  • वर्ष 2014, 2015, 2017, 2019, 2021, 2023
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें