फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवक ने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, बच्ची को साथ लेकर पहुंचा था, पत्नी बोली- शराब का आदी था

Sat, 21 Feb 2026 10:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मगरवारा निवासी सुनील वर्मा ने शुक्रवार रात शुक्लागंज के एक होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी तीन वर्षीय बेटी को साथ लेकर होटल पहुंचा था, जिसे उसने बेसमेंट में ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन
मृतक सुनील की फाइल फोटो और इशिका को दुलराते प्रभारी सीओ सिटी विनी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मरहला चौराहा स्थित एक होटल के तीसरी मंजिल की छत से शुक्रवार की रात एक युवक ने बगल के खाली प्लाट में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी तीन साल की बेटी के साथ होटल पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने पूछताछ में बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था। कई महीने से उसका इलाज हो रहा था।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा खंजी खेड़ा निवासी सुनील वर्मा (35) पुत्र पुत्तनलाल मजदूरी करता था। शुक्रवार रात वह अपनी तीन वर्षीय बेटी इशिका को साथ लेकर मरहला चौराहा स्थित एक होटल में पहुंच गया और बेसमेंट की ओर जाने लगा। रिसेप्शन पर मौजूद होटल के कर्मचारी विशाल ने युवक दिखा तो वह उसे रोकने के लिए पीछे से भागा।

सीओ सिटी ने बच्ची को दुलराते हुए पूछताछ की
इसी दौरान युवक ने अपनी बेटी को बेसमेंट में छोड़ते हुए तेजी से तीसरी मंजिल की ओर छत पर पहुंच गया और बगल के खाली प्लाट में कूद गया। नीचे गिरते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। सीओ सिटी विनी सिंह भी घटनास्थल पहुंची। वहां मौजूद बच्ची को दुलराते हुए पूछताछ की।
विज्ञापन

http://


अभी तक कोई तहरीर नहीं आई

घर के बारे में जानकारी मिलने के बाद परिजनों से संपर्क किया। पुलिस बच्ची को लेकर उसके घर ले गई और बच्ची को सौंपते हुए परिजनों से जानकारी ली। पत्नी सरोजिनी ने बताया कि सुनील मानसिक बीमारी से ग्रसित था और उसका इलाज दो साल से कानपुर में चल रहा था। वह शराब का आदी था। प्रभारी सदर सीओ सिटी ने बताया अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें