बरगद के पेड़ से हटाया गया छत्ता और जानकारी देती धारा त्रिपाठी
- फोटो : amar ujala
शुक्लागंज में राजधानी मार्ग के धोबिन पुलिया स्थित राहुल सप्रू स्टेडियम के बरगद के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्तें को गुरूवार रात छत्ता हटाने वाले दो प्राइवेट युवकों को बुलाया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद छत्ता तो हटाया। हालांकि, भड़की मधुमक्खियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और दो को युवकों के डंक चुभो दिए। दोनों अभ्यस्त युवक स्वस्थ बताए गए। वहीं, अंपायर मानिक गुप्ता पहली बार इस स्टेडियम में अंपायरिंग करने आए थे, लेकिन उन्हें मौत मिल गईं।
बता दे कि स्टेडियम में क्रिकेट मैच समाप्ति के बाद बरगद के पेड़ के निकट बैठे कानपुर फीलखाना निवासी अंपायर मानिक को मधुमक्खियों ने काट लिया, जिससे उनकी बुधवार को मौत हो गईं। घटना के बाद से दो दिनों तक स्टेडियम की बी पिच पर सन्नाटा पसरा रहा। गुरूवार रात पेड़ में लगे छत्ते को किसी तरह से हटाया गया, जिसके बाद शुक्रवार को मैदान के बी पिच पर खिलाड़ी मैत्री व ए पिच पर अभ्यास करते नजर आए।