फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दक्षिण में बन सकता द स्पोर्ट्स हब जैसा स्टेडियम, प्रमुख सचिव ने टीएसएच का निरीक्षण किया, दिए निर्देश

Sun, 08 Jun 2025 10:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रमुख सचिव ने कानपुर दक्षिण में द स्पोर्ट्स हब जैसा स्टेडियम बनने की संभावना जताई है। उन्होंने प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण करते प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिताज साथ में महापौर प्रमिला पांडेय व अन्य अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के दक्षिणी हिस्से में द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) जैसा स्टेडियम बनाया जा सकता है। इसके निर्माण का प्रस्ताव नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने भेजने के निर्देश दिए हैं। वह शनिवार को टीएसएच का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनसे महापौर ने शहर के विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान ऐसा ही स्टेडियम बनवाने की मांग की।

विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने शासन से स्वीकृति दिलवाने का आश्वासन दिया। प्रमुख सचिव शाम शाम पांच बजे द स्पोर्ट्स हब पहुंचे। वहां निरीक्षण के दौरान बैडमिंटन, टीटी सहित अन्य खेलों की जानकारी की। स्टेडियम में महापौर और प्रमुख सचिव ने भी क्रिकेट खेला। पालिका स्टेडियम परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया।

ये लोग भी मौजूद रहे
अपर नगर आयुक्त प्रथम आवेश खान, मुख्य अभियंता एसएफए जैदी, जल निगम के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, एमएचपीएस के सीएमडी पीयूष अग्रवाल, नगर निगम के अधिशासी अभियंता (प्रोजेक्ट) दिवाकर भास्कर आदि शामिल रहे।

निरीक्षण करते प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिताज साथ में महापौर प्रमिला पांडेय व अन्य अधिकारी - फोटो : amar ujala
मुख्य पाइपलाइन का किया निरीक्षण
प्रमुख सचिव ने कंपनीबाग से फूलबाग तक बिछाई जा रही मुख्य पाइपलाइन का कमिश्नर आवास के पास निरीक्षण किया। वहां खोदाई होती देख जल निगम के अधिकारियों को समय से मानक के अनुरूप कार्य कराने और सुरक्षा के उपाय अपनाने का निर्देश दिया।

सीसामऊ नाले पर विकसित करें नर्सरी
सीसामऊ नाले के निरीक्षण के दौरान महापौर ने प्रमुख सचिव को बताया कि नाले को अतिक्रमणमुक्त कर सफाई कराई जा रही है। प्रमुख सचिव ने कहा कि नाले के ऊपर स्लैब डालकर नर्सरी विकसित की जाए, जिससे अवैध कब्जे न हो सकें।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड रोड पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
सीएम ग्रिड रोड पर चला बुलडोजर
नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत बाबा कुटी से किदवईनगर के-ब्लॉक तक बन रही सड़क पर बुलडोजर चलाया। अतिक्रमण हटाने के साथ ही निर्माण तेज कराया गया। हालांकि प्रमुख सचिव वहां नहीं गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें