फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बम बनाते समय विस्फोट में अधेड़ के पंजे उड़े, 80 फीसदी झुलसा, धमाके से एक फिट का गड्ढा हुआ

Sat, 11 Oct 2025 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बम बनाते समय विस्फोट होने से अधेड़ के हाथों के पंजे क्षतिग्रस्त हो गए। वह 80 फीसदी झुलस गया। घटना सचेंडी से करीब दो किलोमीटर दूर कब्रिस्तान में हुई।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचेंडी क्षेत्र में शुक्रवार शाम बम बनाते समय विस्फोट हो गया, जिसमें बिरारा गांव के 50 वर्षीय शकील गंभीर रूप से झुलस गए। उनके हाथों के पंजे भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन्हें पहले कल्याणपुर के नर्सिंगहोम जहां से हालत गंभीर होने पर उर्सला में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनके 80 प्रतिशत झुलसे होने से हालत नाजुक बताई है। घटनास्थल पर चार अन्य लोगों के होने की बात सामने आ रही है। बम बनाने की सामग्री, सुतली बम के टुकड़े, जला हुआ प्लास्टिक, मौरंग, गिट्टी और बारूद का मिश्रण मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सचेंडी स्थित कब्रिस्तान के पास सुनसान खेत में शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी। क्षेत्रवासी जैसे ही वहां पहुंचे तो उन्हें दो लोग झुलसे हुए तड़पते मिले, जबकि तीन अन्य भीड़ देखकर भाग निकले। घायलों से पूछताछ की, इस बीच एक युवक नजर बचाकर निकल गया।

धमाके के बाद मौके पर पड़े सुतली बम - फोटो : अमर उजाला
बिरारा गांव के शकील लहूलुहान हालत में थे। इस दौरान भीड़ में एक युवक ने शकील को पहचाना और उनके घरवालों को सूचना दी। पुलिस को भी मामले के बारे में बताया गया। घायल को लोग मशक्कत कर सड़क तक लेकर आए। इस दौरान अकील के पैर में कांटा भी लग गया। उसे निकाला गया।
 

बम के धमाके के बाद मौके पर पड़े अवशेष - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। परिजन घायल को कल्याणपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी गंभीर हालत पर डॉक्टरों ने उर्सला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
 

धमाके के बाद मौके पर पड़े अवशेष - फोटो : अमर उजाला
धमाके से एक फिट का गड्ढा हुआ, बिखरा मिला बारूद
घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोग पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर करीब एक फिट गहरा गड्ढा हो गया था, जबकि बारूद और अन्य सामान मिला। इसमें सुतली बम के अवशेष, जली प्लास्टिक, पुआल का ढेर, पॉलीथिन, गिट्टी व मौरंग मिश्रण शामिल है। पुलिस ने शकील के घर पहुंचकर जांच की, लेकिन वहां ताला लटका हुआ था। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। सचेंडी थाने का फोर्स मौके पर गया था।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती शकील व मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
पूरे शरीर में संक्रमण का खतरा
उर्सला अस्पताल के डॉ. सपन गुप्ता ने बताया कि धमाके की चपेट में आए शकील का शरीर लगभग 80 फीसद झुलसा हुआ है। एक्सरे की जांच में उनके शरीर की कई हड्डियां टूटी मिली हैं। उनका डॉक्टरों की विशेष निगरानी में इलाज चल रहा है। झुलसे होने की वजह से संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें