फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बरौनी पाइपलाइन से डीजल चोरी करने का मामला, पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी पुलिस ने टैंकर का सील लूज कर डीजल और पेट्रोल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। वहीं, सोमवार को एक और फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में इंडियन ऑयल की बरौनी-कानपुर पाइपलाइन से डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक और फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  यह गिरफ्तारी चार माह पूर्व थरेपाह गांव में हुई डीजल चोरी की घटना से जुड़ी है, जिसमें अब तक कुल छह आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

बता दें कि चार माह पूर्व थरेपाह गांव में पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर डीजल चोरी की गई थी। पाइपलाइन में प्रेशर कम होने पर इंडियन ऑयल अधिकारियों को संदेह हुआ और जांच शुरू हुई। सहायक प्रबंधक नीरज रस्तोगी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। प्रकरण में क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी - फोटो : amar ujala
फरार गौरव उर्फ शनि को किया गिरफ्तार
सोमवार को फरार चल रहे गौरव उर्फ शनि गुप्ता (33) निवासी कमालगंज, फर्रुखाबाद को करबिगवां ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी अखिलेश पाल के अनुसार  अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अब तक टीम छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें