सिपाही और युवक में मारपीट (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : amar ujala
वायरल वीडियो में लड़खड़ाता हुआ युवक ट्रैफिक सिपाही की वर्दी पकड़े हुए नजर आ रहा है। कुछ लोग बीच बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं तो कुछ सिपाही से युवक के डंडा मारने को लेकर सवाल कर रहे हैं। कुछ देर बाद सिपाही हेलमेट पहनकर बाइक ले जाने की कोशिश करता है तो युवक उसे पीछे से पकड़ लेता है।
सिपाही और युवक में मारपीट (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : amar ujala
केपीएम अस्पताल ले गया था सिपाही
फिर उसे मारने का प्रयास करता है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार का कहना है कि युवक नशे में था, सड़क पर गाली गलौज कर रहा था। वह गिरने की वजह से घायल हो गया। उसको सिपाही ने किनारे करने की कोशिश की, तो लोगों ने समझा कि मारपीट हो रही है। सिपाही उसको इलाज कराने के लिए केपीएम अस्पताल ले गया था।