फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रेजरी अफसर बनकर पशुपालन निदेशालय से रिटायर कर्मी से 8.85 लाख ठगे, साइबर थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

Sat, 19 Apr 2025 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पशुपालन निदेशालय से रिटायर कर्मी से 8.85 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने जीपीएफ भुगतान का झांसा देकर बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
साइबर अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने ट्रेजरी अधिकारी बनकर पशुपालन निदेशालय से रिटायर वृद्ध से जीपीएफ भुगतान कराने का झांसा देकर 8.85 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जूही कॉलोनी निवासी अनिल दीक्षित पशुपालन निदेशालय से रिटायर हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।

विज्ञापन


कॉल करने वाले शख्स ने खुद को ट्रेजरी अधिकारी बताते हुए जीपीएफ का रुपया भुगतान करने के लिए बैंक खातों की डिटेल मांगी। झांसे में आए पीड़ित ने उन्हें बचत व पेंशन खाते की सभी जानकारी शेयर कर दी। इसके बाद जालसाज ने खाते में भुगतान के लिए ओटीपी भेजने की बात कही जिसे शेयर करते ही उनके दोनों खातों से 8.85 लाख रुपये पार हो गए।

कुछ दिन बाद वह बैंक पहुंचकर जीपीएफ के रकम की जानकारी हासिल की तो पता चला कि रकम आने के बजाए उनके खाते से निकल गई। साइबर थाना प्रभारी सुनील वर्मा ने बताया मोबाइल नंबर के आधार पर जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जालसाजों ने जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए हैं, उन्हें फ्रीज कराने के लिए संबंधित बैंकों से पत्राचार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें