फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 72 सीटर प्लेन में बम होने की झूठी सूचना देने वाला सिरफिरा भेजा गया जेल

Sat, 19 Apr 2025 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी में सिरफिरे द्वारा एयरपोर्ट में 72 सीटर प्लेन में बम होने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लेन में बम की झूठी सूचना देने वाले सिरफिरे को चकेरी पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। शुक्रवार दोपहर एयरपोर्ट के अधिकारी सत्येन्द्र मिश्रा को एक युवक ने खुद का नाम मोहित बताते हुए फोन कर 72 सीटर विमान में बम होने की सूचना दी थी। सीआरपीएफ, चकेरी पुलिस और डॉग स्क्वायड ने एयरपोर्ट का चप्पा चप्पा खंगाला था।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर दो घंटे के भीतर सर्विलांस टीम की मदद से यशोदानगर निवासी आरोपी मोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने सिक्स सेंस के आधार पर ऐसा करने की बात कही। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी के परिजन दिनभर थाने में चक्कर काटते रहे। हालांकि उन्हें बेटे की इस हरकत पर यकीन नहीं था। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी को जेल भेज मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें