फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: केमिकल गोदाम में धमाके से 75 दुकानें जलीं, दो महिलाओं समेत पांच झुलसे, पांच करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Tue, 13 May 2025 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केमिकल गोदाम में धमाके से 75 दुकानें जल गईं। घटना कलक्टरगंज पड़ाव में मंगलवार दोपहर 3:02 बजे की है। दमकल की 25 गाड़ियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कलक्टरगंज पड़ाव में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलक्टरगंज पड़ाव में केमिकल की पैकिंग के दौरान धमाका हो गया जिससे वहां भीषण आग लग गई। इस दौरान दो महिलाओं समेत पांच पुरुष बुरी तरह झुलस गए। अग्निकांड के दौरान सिलिंडर, बैट्री, केमिकल ड्रम फटने से आग और बेकाबू हो गई। एक के बाद एक 75 छोटी-बड़ी दुकानें आग की चपेट में आ गईं। दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियों ने करीब चार घंंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग से करीब पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कलक्टरगंज पड़ाव में सुमित जायसवाल का थिनर का गोदाम है। यहां काम करने वाले उन्नाव के जैतीपुर रामसराय निवासी कमलेश ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रूमा फैक्टरी से थिनर के 11 ड्रम आए थे। वह और उन्नाव के शुक्लागंज नेहरूनगर निवासी साथी दीपक करीब तीन बजे बड़े ड्रम से छोटे ड्रमों में थिनर को पलट रहा था। इसी दौरान भीषण धमाका हुआ और दोनों काफी दूर जाकर गिरे और आग से झुलस गए।
विज्ञापन

कलक्टरगंज पड़ाव में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बेकाबू हुई आग
धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग से घी, तेल, मसाले, सौंफ, खटाई, जूते, के गोदाम धू-धूकर जलने लगे। वहीं केमिकल, थिनर के ड्रम, मजदूरों के छोटे सिलिंडर, स्टोव फटने शुरू हो गए जिससे आग और बेकाबू हो गई। आग की चपेट में एक और गोदाम में काम करने वाली बाबूपुरवा कालोनी निवासी लाजवंती, जूही निवासी ललिता देवी, पीएसी मोड़ सैदुल्लापुर निवासी संजय कुमार बुरी तरह से झुलस गए।

 

कलक्टरगंज पड़ाव में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दहशत में लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे
आग की ऊंची लपटों और धुएं का गुबार देख आसपास रहने वाले लोग दहशत में घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। कई किमी से दिखने वाले धुएं के गुबार को देखने के लिए सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। हालांकि इस दौरान केमिकल में पानी डालने से आग और भड़क रही थी। आग की चपेट में आने से एक कार, छह ई रिक्शा, बाइक पूरी तरह से जल गई।

 

कलक्टरगंज पड़ाव में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
अग्निकांड की सूचना पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार सिंह व पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि उसके बाद भी लगातार पड़ाव के अंदर की दुकानों में भभक बनी हुई थी। व्यापारियों ने अग्निकांड में करीब पांच करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

पवन गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
अग्निकांड घायलों को मुआवजा देने की मांग
कलक्टरगंज में भीषण आग की सूचना पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने घटना स्थल पर पहुंचकर क्षेत्रीय दुकानदारों और पुलिस कर्मियों से पूरी जानकारी ली।उसके बाद वह उर्सला अस्पताल पहुंचे जहां पर भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मिलकर हालचाल जाना। उन्होंने सरकार से मांग रखी कि घायलों और दुकानों को उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें