फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नोएडा में रची गई थी कानपुर में डकैती की साजिश, भतीजे ने की थी मुखबिरी, छह गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 09:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिल्हौर के रहीमपुर करीमपुर गांव में हुई पांच लाख की डकैती के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्हौर के रहीमपुर करीमपुर गांव में हुई डकैती की साजिश नोएडा में रची गई थी। इसे रचने में पीड़ित महिला का दूर का भतीजा शामिल था। पुलिस ने मंगलवार को मास्टरमाइंड भतीजे समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। कार सवार सभी बदमाशों को पुलिस ने कानपुर-अलीगढ़ हाईवे स्थित लालपुर अंडरपास के पास से धर दबोरा।
विज्ञापन


बदमाशों के निशानदेही पर डकैती का माल भी बरामद की किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। उसी ने ही परिचित बनकर दरवाजा खुलवाया और फिर साथियों ने मां-बेटी समेत घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर पांच लाख का माल लूट लिया। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के छर्रा इस्माइलपुर निवासी गिरिजा उर्फ गुनगुन चौधरी, अलीगढ़ के ही गंगीरी नंग्ला खग्गू निवासी राजू यादव उर्फ रविंद्र सिंह, बुलंदशहर के रामघाट चिरौली निवासी राजा उर्फ यशपाल व रिंकू यादव उर्फ चीता, इटावा के जशवंतनगर नंग्ला लन्ही निवासी अंकुर उर्फ प्रवीण और बिल्हौर के रहीमपुर करीमपुर निवासी पीयूष कटियार के रूप में हुई है।

पीयूष पीड़िता का दूर का भतीजा है। बता दें, रहीमपुर करीमपुर गांव की रहने वाली सोनम कटियार सोमवार रात अपनी सास श्यामकली व बेटी पलक के साथ घर में थीं। देर रात एक युवती ने खुद को सोनम का परिचित बता कर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही युवती के चार अन्य साथी घर में दाखिल हो गए। तीनों को जान से मारने की धमकी देते हुए बंधक बनाकर अलमारी और बक्से की चाबी हासिल की और नकदी व जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये कीमत का माल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सोनम की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बिल्हौर और अरौल थाने की टीम के साथ सर्विलांस की टीम को भी लगाया गया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

कर्ज चुकाने के लिए बनाया डकैती का प्लान
पीड़िता के भतीजे पीयूष ने पूछताछ में बताया कि उसपर काफी कर्ज हो गया था। इसी को चुकाने के लिए वह नोएडा में प्राइवेट नौकरी करने चला गया। यहां उसकी मुलाकात गिरिजा से हुई। पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रही गिरिजा के साथ मिलकर उसने रिश्ते की चाची सोनम के घर डकैती डालने की प्लान बनाया। योजना के तहत गिरिजा ने चार अन्य बदमाशों राजू यादव, यशपाल, रिंकू यादव और अंकुर से संपर्क किया और वारदात से एक हफ्ते पहले कार से कानपुर पहुंचे। छह दिन तक रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया।

 
विज्ञापन

शातिर अपराधी हैं गैंग के सभी आरोपी
डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी शातिर अपराधी हैं। राजा के खिलाफ अलीगढ़ व बुलंदशहर में चार, अंकुर के खिलाफ इटावा में तीन, रिंकू के खिलाफ बुलंंदशहर में एक, राज के खिलाफ एक और गिरिजा के खिलाफ अलीगढ़ के अतरौली थाने में मारपीट, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। सभी एक गिरोह में काम करते हैं। इनका पेशा ही मारपीट और लूटपाट करना है। डीसीपी ने गिरफ्तार करने की वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें