Kanpur News: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फंसे नरवल तहसील के 65 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीएम ने अभियान शुरू किया है और परिजनों से सूचना साझा करने की अपील की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ईरान, इजरायल, अमेरिका युद्ध के बीच नरवल तहसील क्षेत्र के कई ग्राम सभाओं के लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति बाहर फंसा हुआ है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि हर संभव मदद पहुंचाई जा सके।
उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा ने बताया कि नरवल तहसील के लगभग 13 गांवों से करीब 65 लोग चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से कुछ ने वापस आने की मांग भी की है। उनके परिजनों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि डाटा कलेक्ट कर सूची जिला प्रशासन को भेजा जाए। इससे बाहर फंसे लोगों को सुरक्षित अपने वतन लौटाने में सहायता मिल सके।