फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 60 साल के बुजुर्ग ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2022 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में मासूम से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू के सेन चौकी इलाके में बीते गुरुवार को 60 वर्षीय परचून दुकानदार ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर वह बच्ची को छोड़ गया। तीन दिनों तक पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाता रहा। आखिर में रविवार को पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चौकी क्षेत्र में रहने वाले पेशे से चालक ने बताया कि उनकी सात वर्षीय बच्ची गुरुवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी परचून दुकानदार प्रजानंद ने टॉफी देने का लालच देकर उसको बुला लिया। दुकान के भीतर ही उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची रोने और चिल्लाने लगी तो उसने उसको छोड़ दिया।

बच्ची ने पूरी बात परिजनों को बताई। इस दौरान पंचायत लग गई। आरोपी दुकानदार दबाव बनाने में जुटा रहा, जिससे एफआईआर न हो। आखिरकार तीन दिन बाद पीड़ित परिजनों ने हिम्मत दिखाई और केस दर्ज कराया। बिधनू एसओ अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पूरी घटना बयां की है। जल्द उसको कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें