कानपुर में साइबर ठग ने युवक को ऑनलाइन काम कर पैसे कमाने का लालच देकर साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने नौबस्ता थाने में केस दर्ज कराया है। व्यापारी ने बताया कि कुछ समय पहले टेलीग्राम एप पर ऑनलाइन काम कर घर बैठे पैसे कमाने का मैसेज आया। अतिरिक्त पैसे कमाने के चक्कर में शुरू में दिए गए कुछ टास्क को पूरा किया तो उसे बदले में रुपये मिले।
विज्ञापन
लालच बढ़ने पर धीरे धीरे तकनीकी पेच बताकर साइबर ठग ने करीब साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद पैसे वापस दिलाने का वायदा कर पांच लाख रुपये और जमा करने को कहा। युवक को साइबर ठगी का एहसास हुआ तो उसने नौबस्ता पुलिस में शिकायत कर दी। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।