कानपुर के मंधना में एक युवक की सतर्कता से पीआरवी सिपाहियों ने कल्याणपुर से अगवा मासूम बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण में शामिल दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। नौकरी के नाम पर लिए कर्ज को चुकाने के लिए दोस्तों ने अपहरण की साजिश रची थी।
कल्याणपुर पुराना शिवली रोड निवासी अमित शुक्ला घर पर ही बेकरी शॉप चलाते हैं। शुक्रवार रात उनका तीन साल का छोटा बेटा ऋषि घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। पीड़ित परिवार ने बच्चे की तलाश की। बच्चे के न मिलने पर पिता ने कल्याणपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी।