फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: माघ मेले में ठेका दिलाने का झांसा दे 19.33 लाख हड़पे, रकम वापस मांगने पर धमकाया

Tue, 05 Mar 2024 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रयागराज माघ मेले में सुंदरीकरण कार्य का ठेका दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ में एक इलेक्ट्रानिक कारोबारी ने दो भाइयों पर प्रयागराज माघ मेले में सुंदरीकरण कार्य का ठेका दिलाने के नाम पर 19.33 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। धोखाधड़ी का एहसास होने पर जब रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उनको पीटा और धमकाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


जाजमऊ के पोखरपुर निवासी कारोबारी मो. आकिब खान ने बताया कि वर्ष 2021 में उनकी पहचान के पंजाब के संगरूर मलेरकोटला निवासी मो. अमजद खान और अरशद खान से हुई। आरोप है कि दोनों ने उन्हें प्रयागराज माघ मेले में लाइटों से सुंदरीकरण का ठेका मिलने की बात बताई। साथ में काम कर अच्छा मुनाफा होने की बात बताकर झांसे में ले लिया। आरोप है कि 9.5 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने माघ मेला विकास प्राधिकरण का एक फर्जी पत्र भी दिखाया। इसके बाद फिर से 10 लाख रुपये ले लिए।

फिर एक बंद लिफाफा देकर काम शुरू होने के बाद ही लिफाफे को खोलने के लिए कहा। शक होने पर टेंडर की की जानकारी की तो धोखाधड़ी का पता चला। फिर दिया हुआ लिफाफा खोला तो अंदर कोरा कागज निकला। इसके बाद रकम वापस मांगी तो आरोपी आनाकानी करने लगे। आकिब ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि दोनों आरोपी भाई अपने तीन साथियों के साथ उनके घर मे घुस गए और पीटा। दोबारा पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें