फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Mar 2024 09:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में जंगल में पेड़ से युवती का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
जंगल में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के खप्टिहा कलां में जंगल में पेड़ से युवती का शव लटका मिला। पुलिस व परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के मजरा जयपालपुर निवासी पुष्पा (18) का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में लगे नीम के पेड़ से दुपट्टे से लटका मिला।

विज्ञापन


चरवाहाें की सूचना पर मां संतोष कुमारी मौके पर पहुंची तो देखा वह फंदे से लटकी थी। पेड़ के पास उसकी चप्पल भी पड़ी मिली। मां ने बताया कि पुष्पा तीन बहनों व तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। मां का कहना है कि घरेलू कामकाज को लेकर डांट दिया था, तभी आवेश में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। थानाध्यक्ष पैलानी संदीप पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें