फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 187 नए संक्रमित मिले, 770 ने जीती कोरोना से जंग

Sun, 30 Jan 2022 01:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जीएसवीएम मेडिकल कालेज, आईआईटी के अलावा सीएमओ कार्यालय और डीएम कंपाउंड में संक्रमित मिले हैं। नगर में अब तक 91,981 कोरोना के पेशेंट मिल चुके हैं। 1916 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से शनिवार को दो कोमार्बिड रोगियों की मौत दर्ज की गई। 187 नए संक्रमित मिले हैं वहीं, 770 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इनमें से चार अस्पताल में ठीक हुए और 666 होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। पहली जनवरी से अब तक कोरोना के 9900 संक्रमित मिले चुके हैं। 11 रोगियों की मौत हुई है।

विज्ञापन


जनवरी में औसत करीब 322 संक्रमित हर रोज मिले हैं और 238 संक्रमितों ने प्रतिदिन कोरोना से जंग जीती है। कोरोना से मरने वाले गायत्रीनगर के रहने वाले 58 वर्षीय रोगी को डायबिटीज रही है। इसके बाद सांस की नली में संक्रमण हो गया। उपचार के दौरान हैलट में मौत हो गई।

विज्ञापन

59 मोहल्लों से लिए गए थे सैंपल

इसी तरह खपरा मोहाल की रहने वाली 69 वर्षीय महिला रोगी को सांस की नली के संक्रमण के अलावा हाइपरटेंशन रहा है। कोविड संक्रमण के बाद हालत बिगड़ी और उपचार के दौरान मौत हो गई। नए संक्रमित 59 मोहल्लों से लिए गए सैंपल की जांच के बाद पता चले हैं।

जीएसवीएम मेडिकल कालेज, आईआईटी के अलावा सीएमओ कार्यालय और डीएम कंपाउंड में संक्रमित मिले हैं। नगर में अब तक 91,981 कोरोना के पेशेंट मिल चुके हैं। 1916 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें