फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उद्योग नगरी समेत निरस्त रहेंगी ये 16 ट्रेनें, 16 गाड़ियों का रूट डायवर्ट, यात्री ले सकते हैं रिफंड

Sat, 18 Sep 2021 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मुंबई और दक्षिण भारत के शहरों की ओर जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशनों से निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-झांसी रेलमार्ग पर दोहरीकरण (डबल लाइन) काम के मद्देनजर कानपुर देहात के चौरा-पुखरायां-मलासा स्टेशनों के बीच रेल लाइन की इंटरलॉकिंग 18 से 30 सितंबर के बीच होनी है। इससे मुंबई और दक्षिण भारत के शहरों की ओर जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशनों से निरस्त रहेंगी। 16 अन्य ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। रेलवे ने कहा है कि निरस्तीकरण की तिथियों में यात्री रिफंड ले सकते हैं। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें इस दिन रहेंगी निरस्त
19, 21 और 26 सितंबर को उद्योग नगरी एक्सप्रेस (01073), 24 सितंबर को दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (09465), 27 सितंबर को अहमदाबाद एक्सप्रेस (09466), 28 सितंबर को झांसी-लखनऊ इंटरसिटी (01803-01804),  24 सितंबर को गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस (02575), 26 सितंबर को हैदराबाद एक्सप्रेस (02576), 25 व 26 सितंबर को लखनऊ-एलटीटी (02122), 21 व 28 सितंबर को गोरखपुर-सीएसएमटी (02597), 22 और 29 सितंबर को सीएसएमटी (02598), 19 और 26 सितंबर को एलटीटी सुल्तानपुर एक्सप्रेस (02143), 21 और 28 सितंबर को एलटीटी एक्सप्रेस (02144),  21, 22 और 28 सितंबर को प्रतापगढ़ एलटीटी एक्सप्रेस (01074) को अपने मूल स्टेशन से नहीं चलेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

बदले रास्तों से चलेंगी ये ट्रेनें 
- एलटीटी एक्सप्रेस (02107) 18, 20, 22, 25 और 27 सितंबर को झांसी-आगरा-टूंडला-कानपुर रूट से। 
- गोरखपुर-यशवंतपुर (05024) झांसी, ग्वालियर, इटावा, कानपुर के रास्ते 16 और 23 सितंबर को।
- गोरखपुर-यशवंतपुर (05023) 28 सितंबर को कानपुर, इटावा, ग्वालियर के रूट से। 
- पनवेल एक्सप्रेस (05066) 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25, 27 सितंबर को झांसी, आगरा, टूंडला, कानपुर मार्ग से। 
- पनवेल एक्सप्रेस (05065) 28 सितंबर को कानपुर, टूंडला, आगरा, झांसी के रास्ते।
- लखनऊ पुणे (01408) 23 सितंबर को कानपुर, टूंडला, झांसी के रास्ते। 
- एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (01079) 23 सितंबर को झांसी, आगरा, कानपुर रूट से। 
- पुणे-लखनऊ मेल (02099) 22 सितंबर को झांसी, ग्वालियर, इटावा, कानपुर मार्ग से। 
- पुणे एक्सप्रेस (02100) 22 सितंबर को कानपुर, इटावा, ग्वालियर, झांसी के रास्ते। 
- गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (02521) 28 सितंबर को कानपुर, आगरा, झांसी रूट से। 
- पुणे एक्सप्रेस (05030) 28 सितंबर को झांसी-आगरा, कानपुर सेंट्रल के रास्ते। 
- हैदराबाद एक्सप्रेस (02576) 19 सितंबर को कानपुर, टुंडला, झांसी के रास्ते। 
- यशवंतपुर एक्सप्रेस (05016) 22 सितंबर को झांसी-आगरा, टुंडला, कानपुर के रास्ते। 
- वलसाड़ एक्सप्रेस (09244) 24 सितंबर को कानपुर, टूंडला, आगरा, झांसी के रास्ते। 
- ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (04185) 19 और 28 सितंबर को ग्वालियर-इटावा कानपुर के रास्ते।  
- बरौनी एक्सप्रेस (04186) 18 और 27 सितंबर को कानपुर, इटावा, ग्वालियर रास्ते से चलेगी। 

28 को ट्रैक का निरीक्षण करेंगे सीआरएस
झांसी रेलवे लाइन पर मरम्मत का काम होने के बाद सेफ्टी की जांच करने के लिए रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ 28 सितंबर को निरीक्षण करेंगे। सर्वे में सब कुछ ठीक मिलने के बाद दोहरीकरण के काम को हरी झंडी मिल जाएगी और ट्रेनों संचालन शुरू होगा। पुखरायां से मलासा के बीच रेल खंड बहुत संवेदनशील है। चार साल पहले यहां पर इंदौर-पटना एक्सप्रेस बेपटरी हुई थी। हादसे में 153 यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें