फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: परीक्षा के तनाव में 11वीं की छात्रा ने फंदा लगा दी जान, पेपर के दबाव के चलते पांच दिन में तीसरा सुसाइड

Thu, 26 Feb 2026 04:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: परीक्षा के तनाव में कानपुर की छात्रा ने री-टेस्ट से पहले आत्महत्या कर ली। शहर में पिछले पांच दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना है, जिसने शिक्षा प्रणाली और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
वर्शालीधर की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चैतन्य विहार मकड़ीखेड़ा निवासी 11वीं की छात्रा वर्शालीधर (16) ने परीक्षा के तनाव में रीटेस्ट से पहले ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय पिता गंगा स्नान करने गए थे जबकि मां छोटे बेटे को स्कूल छोड़ने गई थी। घर लौटने पर पिता को बेटी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

परीक्षा में तनाव और फेल होने के डर से पांच दिनों में तीन छात्राएं जान दे चुकी हैं। सुनील कुमार पीडब्ल्यूडी एच कानपुर डिवीजन में चालक के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी सुषमा, बेटी के अलावा बेटा निवेदन हैं। बेटी मरियमपुर स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। बेटा वुडबाइन स्कूल में पांचवीं का छात्र है। बताया बेटी की परीक्षा के दौरान अर्थशास्त्र और गणित में कम नंबर आए थे।

परीक्षा के तनाव में आत्महत्या की बात कही
इस कारण 26 फरवरी और 28 फरवरी को उसका रीटेस्ट होना था। इसे लेकर बेटी तनाव में थी। मंगलवार देर रात वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। बुधवार सुबह वह रोज की तरह गंगा बैराज स्थित घाट पर स्नान करने गए थे। वहीं, पत्नी बेटे को स्कूल छोड़ने चली गईं। घर लौटने पर वह बेटी को उठाने गए तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने परीक्षा के तनाव में आत्महत्या की बात कही है।

मेरे जाने से पहले बेटी दुनिया छोड़ देगी
पिता के अनुसार हाल ही में उनकी एक एलआईसी पूरी हुई थी। इसको लेकर बेटी पढ़ाई में कमजोर न रहे इसलिए उसे एक लैपटॉप भी खरीद दिया था। पिता ने फफकते हुए कहा कि उन्हें क्या पता था कि मेरे जाने से पहले ही बेटी दुनिया छोड़ देगी। आए दिन परीक्षा के तनाव में हुईं घटनाओं को सोशल मीडिया में देखते और सुनते थे। उन्हें क्या पता था कि बेटी ही परीक्षा के तनाव में ऐसे हार मान लेगी। बेटी की मौत के बाद मां बदहवास है।

इन्होंने भी परीक्षा के तनाव में दी थी जान

21 फरवरी: नवाबगंज थाना क्षेत्र के एचबीटीयू कैंपस निवासी इंटर की छात्रा प्रकृति सिंह (17) ने शनिवार देर रात परीक्षा के तनाव में फंदा लगाकर जान दे दी। इटावा के बकेवर के ग्राम भीमनगर पिता सुनील कुमार ने बेटी मंधना के भवानीपुर स्थित एनएलके एकेडमी में सीबीएसई से इंटर कर रही थी। 24 फरवरी को एकाउंटेंसी की परीक्षा को लेकर तनाव में थी।
विज्ञापन

23 फरवरी: पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा में गणित की परीक्षा में फेल होने के डर से तनाव में आकर सोमवार को इंटर की छात्रा शिवानी शर्मा (18) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने पुलिस को बताया था कि बेटी गणित विषय में काफी कमजोर थी। गणित की परीक्षा को लेकर उसने पहले से ही तनाव ले लिया था। उसे काफी समझाया था लेकिन उसने आखिर में खुद को अकेला पाकर गलत कदम उठा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें