फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गर्मी में तबीयत बिगड़ने से 10 और की मौत, पोस्टमार्टम हाउस में लगे शवों के ढेर

Wed, 19 Jun 2024 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: भीषण गर्मी से मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कानपुर में बुधवार को गर्मी से 10 और लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
गर्मी ले रही जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में 24 घंटे के भीतर कानपुर के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में जलकल कर्मी समेत 10 लोगों की मौत हो गई। लू और गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ने से मौत बताई जा रही है। इधर, पोस्टमार्टम हाउस से लेकर मोर्चरी तक शवों के ढेर लगने और उससे उठने वाली सड़ांध से आधा किलोमीटर तक के लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


नवाबगंज के सूर्य विहार निवासी राजेश्वर (54) गंगा बैराज स्थित जल संस्थान में फिल्टर ऑफिस में तैनात थे। वह जल संस्थान में बने सरकारी कमरे में रहते थे। बेटे रोहित ने बताया कि दो दिन से पिता का फोन नहीं उठ रहे थे। तबीयत भी खराब रहती थी। लिहाजा वह उनका हालचाल लेने उनके कार्यालय पहुंचा तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। बदबू आ रही थी। खिड़की से झांककर देखा तो शव फर्श पर पड़ा था। बेटे ने भीषण गर्मी और लू के चलते पिता की मौत होने की आशंका जाहिर की है।

वहीं, पनकी स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले रावतपुर गांव निवासी आनंद कुमार (45) मंगलवार को साइकिल फैक्टरी गए थे। भाई रंजीत ने बताया कि फैक्टरी तबीयत अचानक खराब हो गई। कर्मचारियों उन्हें हैलट ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सचेंडी के छत्तापुरवा निवासी राजू सिंह (42) सोमवार को गांव के चार अन्य दोस्तों के साथ खाटू श्याम गए थे। रास्ते में अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। भाई जगदीश ने बताया कि दोस्त उन्हें गाड़ी बुक कर वापस घर ला रहे थे। घर से एक किमी की दूरी पर उनकी मौत हो गई। रायपुरवा के राखी मंडी निवासी सफाईकर्मी विनोद (56) मंगलवार को घर से काम करने के लिए निकले। रास्ते में परेड ठेके पर वह गश खाकर गिर गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोग उन्हें उर्सला पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मध्यप्रदेश के भानपुरा के मंदसौर निवासी लेखराज (42) ट्राला में हेल्परी करता था। भाई रामगोपाल ने बताया कि मंगलवार को वह माल लेकर ट्रांसपोर्टनगर आया था जहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। साथी उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर हमीरपुर के ग्राम हथगांव निवासी छंगा (70) बस से गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने के लिए बिठूर आए थे। बेटे रामाधार ने बताया कि गंगा नहाने के बाद पिता को चक्कर आने लगे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। इसी तरह कानपुर देहात के पुरवा माती निवासी योगेंद्र सिंह (45) मंगलवार को अपनी बहन के घर फतेहपुर जा रहे थे।घंटाघर के पास लू के थपेड़ों के बीच चक्कर आने लगा तो वह किसी तरह कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक तक पहुंचकर बैठ गए। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी सांस थम गई।

 

सड़क पर पड़े मिले तीन शव
कानपुर देहात के रूरा निवासी गणेश अवस्थी (58) का शव चकेरी की सनिगवां चौकी के पास पड़ा मिला। परिजनों ने गर्मी के कारण मौत की आशंका जताई है। इसी प्रकार अनवरंगज थानाक्षेत्र में 45 वर्षीय पुरुष का शव मिला। वहीं, रायपुरवा क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक का अज्ञात शव पड़ा मिला।

 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में सड़ांध और भीड़
भीषण गर्मी के बीच लगातार मिल रहे शवों से पोस्टमार्टम हाउस और माेर्चुरी फुल हो गए हैं। सोमवार को जहां 20 लोगों के शव पोस्टमार्टम पहुंचे, वहीं मंगलवार को 23 शव पहुंच गए। स्थिति यह है कि फ्रीजर व एसी सही न होने की वजह से शव सड़ रहे हैं और सड़ांध आधा किलोमीटर तक फैल रही है। बुधवार को मरने वालों की संख्या कम रही।

फिर से पानी का टैंकर और स्ट्रेचर पहुंचे
शवों की संख्या बढ़ने के साथ ही पोस्टमार्टम हाउस पर प्रशासन ने पीने का टैंकर, कूलर व स्ट्रेचर की व्यवस्था कराई है। नौतपा में शहर में हो रही मौतों के चलते शवों के सड़ने पर प्रशासन ने पानी पीने का टैंकर, कूलर और स्ट्रेचरों की व्यवस्था कराई गई थी। मौतों का ग्राफ घटा तो व्यवस्था वापस ले ली गई। अब फिर से मरने वालों की संख्या बढ़ने पर व्यवस्था की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें