फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज बवाल: हिंदू संगठनों ने किया में हनुमान चालीसा पाठ, कार्यकर्ताओं को गलत ढंग से जेल भेजने का आरोप

Mon, 18 Jul 2022 04:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तालग्राम थाना इलाके में दो पक्षों में हिंसा और बवाल हो गया। इस मामले में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इसको लेकर बजरंग दल ने प्रशासन पर कार्यकर्ताओं को गलत ढंग से जेल भेजने का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
विश्वहिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने डीएम कार्यालय के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तालग्राम कांड में  जेल भेजे गए 18 लोगों में से कुछ के कार्यकर्ता होने का दावा करते हुए बजरंग दल ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गलत ढंग से बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को तालग्राम कांड में जेल भेजने का आरोप लगाते हुए विश्वहिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

विज्ञापन

इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।  अचानक हुए घटनाक्रम को देखते हुए कलेक्ट्रंट परिसर में भी  पीएसी लगा दी गई है। शनिवार को तालग्राम में हुए बवाल में पुलिस और प्रशासन ने 22 लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद इनमें से 18 लोगों को दो बार में जेल भेज दिया गया था। 

सोमवार को विश्वहिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय भदौरिया, उपाध्यक्ष मिलनशुक्ला आकाश चतुर्वेदी, नीतू यादव, शिवी शुक्ला, आदर्श मिश्रा, अनुज राठौर आदि बजरंगदल, दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। संजय भदौरिया का आरोप है कि  जिन 18 लोगोंं को जेल भेजा गया है उनमें से आठ बजरंगदल के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन

रसूलाबाद के मंदिर परिसर में  मवेशी के अवशेष डाले जाने का विरोध करने पर प्रशासन ने गलत ढंग से कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी को देकर मांंग की गई कि बजरंगदल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे को खत्म किया जाए और रिहाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें