फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की छलांग: मामा की बेटी से शादी की थी जिद, टावर पर चढ़कर युवक ने किया हंगामा, फिर कूदकर दे दी जान

Wed, 11 Feb 2026 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: गुरसहायगंज के पुराभोज गांव में अपनी ममेरी बहन से शादी की जिद पर अड़े एक युवक ने मोबाइल टावर से कूदकर जान दे दी। युवती की कल बरात आनी थी, जिससे आहत होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में मामा की बेटी से शादी की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और एक घंटा ड्रामा किया। जब ग्रामीणों और पुलिस ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, तो उसने छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि जिस लड़की से वह प्यार करता था, उसकी कल बरात आनी है।

विज्ञापन

यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग अंतर्गत गांव पुराभोज में बुधवार सुबह करीब आठ बजे हुई। मृतक की पहचान हरदोई जिले के ऊंचा गांव निवासी सुमित (27) उर्फ डिग्री के रूप में हुई है, जो अविवाहित था। वह अपने मामा की बेटी से विवाह करना चाहता था, लेकिन हाल ही में उसकी मामा की बेटी की शादी किसी अन्य युवक से तय हो गई और कल बरात आनी थी।

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
25 मीटर ऊंचे टावर से कूदा
इस घटना से वह गहरे सदमे और मानसिक तनाव में था। बुधवार सुबह सुमित गांव में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित लगातार भावनात्मक बातें कर रहा था और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। इसी दौरान वह 25 मीटर ऊंचे टावर से कूद गया।
विज्ञापन



नशे का आदी था सुमित

गिरने से सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल उसे गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित नशे का आदी था और घटना के दिन सुबह भी उसने शराब का सेवन किया था। मृतक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें